IPEM UG Campus

Loading Events
  • This event has passed.

आई.पी..एम. में  सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) के जन्मदिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस – National Unity Day के आयोजन  की रिपोर्ट:

चौधरी चरण विश्व विद्यालय द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के मनाये जाने के रूप में आई.पी.ई .एम. के शिक्षक-शिक्षा विभाग द्वारा 31 अक्टूबर 2022 सोमवार को ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बी.एड के सभी छात्रों  के लिए किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल  आई.पी..एम. (IPEM) डॉ. निशी शर्मा  ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ राजेश कुमार शर्मा एवं मोहित कुमार भारती द्वारा काहूत ऐप के माध्यम से किया गया जिसमें बी.एड के  30  विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवेन्द्र द्वितीय स्थान प्रिया रस्तोगी एवं तृतीय स्थान  पर स्तुति शुक्ला रही। इस प्रकार कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Details

Date:
October 31, 2022
Time:
1:30 PM - 2:00 PM
Event Categories:
, ,
Website:
https://demo.ipem.edu.in

Venue

IPEM UG Campus

Organizer

IPEM UG Campus
Phone
0991-049-1474
Email
info.ug@ipemgzb.ac.in
View Organizer Website