IPEM UG Campus

Loading Events
  • This event has passed.

हिंदी दिवस 2021

14 सितंबर 2021 को शिक्षण शिक्षा विभाग आई. पी. ई. एम. गाजियाबाद द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में छात्रों के लिए कविता पाठ की प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया साथ ही पुस्तकालय में हिंदी साहित्य से संबंधित ग्रंथों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई | कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया | विभिन्न प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित व स्वरचित कविताओं का पाठ छात्रों द्वारा उत्कृष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया |

1. गतिविधि का शीर्षक- हिंदी दिवस पर कवितापाठ एवं पुस्तकालय में प्रदर्शनी का आयोजन

2. मुख्य उद्देश्य- • छात्र हिंदी दिवस के महत्व को समझ सकें। • छात्रों को कवितापाठ का ज्ञान हो सके। • छात्र हिंदी में कविता गायन में सक्षम हो सकें। • छात्र सकारात्मक भावनाओं से जुड़ सकें। • प्रतियोगिता में भाग लेने से आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। • छात्र अपने हिंदी साहित्य की ओर रूचि लें और उसे समझने का प्रयास करें।
3. आयोजन विभाग- शिक्षक शिक्षा केंद्र
4. दिनांक – 14 सितंबर, 2021
5. समय – 2:30 से 3.30 तक
6. संयोजक – डॉ. राधिका बंसल
7. मुख्य अतिथि – डॉ. आर. के. सिंघल (निदेशक महोदय), डॉ. सुगंधा गोयल (डीन एकेडेमिक्स)
8. श्रेणी और प्रतिभागियों की संख्या – • बी.एड द्वितीय वर्ष छात्र • प्रतिभागियों की संख्या – 16 9. इस्तेमाल किया गया मंच – ऑफ़लाइन
10. सूचना मंच – व्हाट्सएप पर नोटिस
11. आचरण पद्धति – योजना और निष्पादन: डॉ. राधिका बंसल को हिंदी दिवस समारोह आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसे स्वीकृत कराने के लिए प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे 8 मई 2021 को स्वीकार किया गया। इसके बाद, बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप पर नोटिस भेजकर सूचित किया गया। समारोह आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई। हिंदी दिवस समारोह पर काम शुरू हो गया। कार्यभार : छात्रों को कविता पाठ के लिए प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित व् स्व रचित कविताओं को तैयार करने को कहा गया। हिंदी दिवस समारोह में छात्रों ने हिंदी भाषा व अन्य विषयों से सम्बंधित कविताओं का विभिन्न रसों, भाव-भंगिमाओं के साथ पठन किया। साथ ही पुस्तकालय में हिंदी साहित्य पर आयोजित प्रदर्शनी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत के हिंदी साहित्य के विषय में समझा। डॉ. निशि शर्मा (प्रिंसिपल) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन हुआ।
12. प्राप्त परिणाम और उद्देश्य- • छात्रों ने हिंदी दिवस के महत्त्व को समझा व इसके इतिहास के विषय में जाना। • छात्रों ने कविता पाठ के लिए आवश्यक बिंदुओं के बारे में सीखा। • छात्रों ने स्व रचित कविताएं सुनाकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की।
13. अवलोकन और कमियां- • कविता पाठ की प्रतियोगिता में बहुत कम छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
14. भविष्य में सुधार के लिए सिफारिशें- भविष्य में यह ध्यान रखा जाये कि हिंदी विषय सम्बन्धी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्र प्रतिभागी बनें।

 

Event Highlights

Details

Date:
September 14, 2021
Time:
2:30 PM - 3:30 PM
Event Category:
Website:
https://demo.ipem.edu.in/

Venue

IPEM UG Campus

Organizer

IPEM UG Campus
Phone
0991-049-1474
Email
info.ug@ipemgzb.ac.in
View Organizer Website